Posts

परबतसर में 1 दिसंबर को सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े बंध...

Image
परबतसर में 1 दिसंबर को सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में। SainTv नागौर जिले के सेन समाज सेवा समिति परबतसर के तत्वाधान में 1दिस्मबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर बाबा रामदेव मंदिर में तैयारीयां की जा रही है। इस आयोजन समिति के सदस्य विक्रम सेन बिठवालिया ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े शामिल हो रहे हैं।  मिडिया प्रभारी भावेश सेन ने बताया कि सम्मेलन अखिल भारतीय सेन भक्तिपीठ जोधपुर सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज ओर मसाणिया भैरव धाम राजगढ के उपासक चंपालाल महाराज व वृद्धाश्रम बाड़मेर के दयालपुरी के सानिध्य में होगा। विवाह समिति के अध्यक्ष अमर चंद सेन ने बताया कि सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में संतो के अलावा राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, प्रधान, पुर्व विधायक सहित सेन समाज के विभिन्न संगठनो के अध्यक्ष व पदाधिकारी शिरकत करेंगे।  समिति के कोषाध्यक्ष आनंद सेन बताया की मंच, दुल्हा दुल्हन के बैठने तथा भोजन शाला के टेंट लगाने आदि सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अतिंम रूप दिया जा रहा है। सचिव गोवर्धन सेन पालियास ...

श्री पीरपुरी नवयुवक मंडल कानोड़ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। ...

Image
श्री पीरपुरी नवयुवक मंडल कानोड़ के तत्वाधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र के कानोड़ क़स्बे में श्री पीरपुरी नवयुवक मंडल द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और युवाओं का सहयोग किया। कार्यक्रम में 1के सौ से भी ज्यादा कर्मचारियों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात भामाशाह द्वारा बनाए गए खूबसूरत और विशाल कबूतरों के चुग्गा घर को ग्रामीणों के दो मुठ्ठी दाने के सहयोग के साथ ग्रामीणों को सुपर्द किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर जब्बरसिंह ने कहा कि आज हम सभी हिंदु धर्म के लोगों को एक होने का समय हैं ओर कानोड़ के ग्रामीण लोगो को भी इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। किशोर सिंह कानोड़ ने इस दौरान कहा कि आज इस मौके पर एक प्रण लेकर जाए कि कानोड़ को साक्षर करेंगें। तभी हमारा यह कार्यक्रम सार्थक होगा। आज इस बात की खुशी हैं कि हमारे कानोड़ में कर्मचारियों की संख्या सौ से ज्यादा हो गई हैं। अमरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि इस गांव में सभी भाई एक समान अपने आपको समझे कि हम सब एक ही हैं न ...

चित्रकूट में हैं भगवान श्रीराम से जुड़े कई धार्मिक स्थल, सबका अपने आप मे...

Image
चित्रकूट में हैं भगवान श्रीराम से जुड़े कई धार्मिक स्थल, सबका अपने आप में है अलग स्थान। Panawara TV चित्रकूट में भगवान राम का 84 कोसीय तपोवन क्षेत्र है. कहा जाता है कि वनवास के दौरान श्री राम, माता- सीता और लक्ष्मण के साथ यहां 11 वर्ष से अधिक का समय बिताया था. यहां भगवान राम से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। सतना।  सबसे प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक चित्रकूट प्रकृति और ईश्वर की अनुपम देन है. यह भगवान राम का 84 कोसीय तपोवन क्षेत्र है. कहा जाता है कि वनवास के दौरान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या से 5 वें दिन चित्रकूट पहुंचे और अपने 14 वर्ष के वनवास में से 11 वर्ष से अधिक का समय बिताया। " चित्रकूट में भगवान श्रीराम से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थान हैं. जैसे कामदगिरी पर्वत, रामघाट, जानकीकुंड, स्फटिक शिला, सती अनुसूइया, गुप्तगोदावरी, हनुमानधारा और भरतकूप। " कामदगिरी पर्वत इस पर्वत का बड़ा धार्मिक महत्व है. जंगल से घिरे इस पर्वत के ताल पर अनेक मंदिर बने हुए हैं. चित्रकूट के लोकप्रिय कामतानाथ और भरत मिलाप मंदिर भी यहां स्थित हैं. यहां परिक्रमा करने के बाद लोग भगवान कामत...

धनाऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसे का भव्य आयोजन हुआ। Panawara TV

Image
धनाऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसे का भव्य आयोजन हुआ। Panawara TV मिलाद में बहुत बरकत होती हैं। मिलाद शरीफ के आयोजन से दीनी इल्म को बढ़ावा मिलता है। दौलत की जगह अगर दीन को तवज्जो देकर अपनाया जाए, तो हर मुश्किल टल जाएगी। ईमान इंसान की पहचान व हौंसला हैं। इंसान को अपने ईमान पर हर वक्त कायम रहना चाहिए। यह विचार बाड़मेर जिले के धनाऊ कस्बे के जामा मस्जिद के मैदान में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसे के दौरान खुसूसी मुकर्रर मौलाना क़ातिब अहमद अकबरी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बेटा अल्लाह की नेहमत है तो बेटी अल्लाह की रहमत होती हैं। हमे एक समान रूप से उनकी परवरिश करनी चाहिए। जिंदगी का कोई नियत समय नही हैं, इसलिए हर समय निस्वार्थ भाव से अच्छे व सच्चे कर्म करते रहना चाहिए। सखावत रब को पसंद हैं, हमें खयानत से बचकर सखावत को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नमाज, रोजा, हज व जकात हम सभी पर फर्ज हैं। हमें इस फर्ज को भी निभाना चाहिये। उन्होंने विभिन्न तरह के उदाहरणों सहित दीन पर विस्तार से प्रकाश डाला। खुसूसी नातख़्वाह मौलाना कारी एहसान अली सिदिकी ने मुल्क व मिल्लत के लिए नात शरीफ के तराने गु...

बैंगलोर, समस्त तारवाला ग्रुप बैंगलोर द्वारा भव्य जागरण आयोजित। Panawara TV

Image
बैंगलोर, समस्त तारवाला ग्रुप बैंगलोर द्वारा भव्य जागरण आयोजित। बैंगलोर, शहर के नगर पेठ स्थित श्री प्रसन्ना गंगाधरेश्वरा  स्वामी मंदिर भवन में नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गाष्टमी पर समस्त तारवाला ग्रुप बैंगलोर द्वारा माताजी की भव्य जागरण के साथ प्रसादी का आयोजन किया गया। इस महोउत्सव में समस्त राजस्थानी तारवाला समूह के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर तन मन धन से सहरानीय भूमिका निभाई। रात्रि भजन संध्या में संतोष चौहान एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। सुरेश मारवाड़ी पूजा मारवाड़ी ने भजनों की प्रस्तुति दी और रामनिवास रंगीला नागौरी द्वारा भजनों पर नृत्य कर उपस्थित भक्तों को ख़ूब आनंदित किया। इस दौरान समस्त राजस्थानी तारवाला समूह के हनुमान दास रांकावत, मनोहर दास रांकावत, विक्रम दास रांकावत, राजु खिंची लुणावास, जीतू खिंची लुणावास सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

पिण्डवाड़ा, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न। Panawara TV

Image
पिण्डवाड़ा, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न। Panawara TV सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा जिला स्तरीय प्रातियोगिता का आयोजन स्थानीय विद्या मंदिर प्रांगण में किया गया। इस प्रातियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रांतीय खेल प्रमुख उदयलाल सुथार, जिला अध्यक्ष धर्माराम गरासिया, विभाग संगठन मंत्री नवल राम, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महेश व्यास,जिला संगठन मंत्री लादूराम गरासिया, सह मंत्री हरि सिंह, लवकुश आश्रम के सचिव शंकर राज पुरोहित, आश्रम प्रमुख माधव कुमार, प्रबंध समिति के व्यवस्थापक कैलास रावल, सचिव गोपाल सिंह, शारीरिक शिक्षक ईश्वर सिंह, भूराराम बलाई, मगन प्रजापत, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक सेन,सुरेन्द्र सिंह भाटी की उपस्थिति में माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रवज्जलन कर खेल प्रातियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उदयलाल सुथार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि हमे खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और अधिक से अधिक सीखने का प्रयास भी करना चाहिए। इस जिला स्तरीय प्रातियोगिता में कबड्डी,तीरंदाजी में आबूर...

बायतु, खेमा बाबा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए मंत्री ने की 2 करोड़ की घोषणा। ...

Image
बायतु, खेमा बाबा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए मंत्री ने की 2 करोड़ की घोषणा। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतू क़स्बे के स्थानीय मंदिर सभागार में  में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंदिर कमेटी की बैठक ली। बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतू में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए राज्य सरकार की ओर से मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए। कहा कि राज्य सरकार मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च करेगी। तथा पूरा कार्य मंदिर कमेटी के निर्देशन PWD के अंडर में होगा। तथा राजस्व मंत्री ने इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा जीर्णोद्धार के कार्य के सुझाव लिए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, पूर्व प्रधान सिमरथाराम राम चौधरी, बायतू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किस्तूरचंद सारण, सरपंच आसुराम बेरड़, NDKD सरपंच डूंगर राम काकड़, हनुमंत सिंह नोसर, राजेश पोटलियां, मनीष गोदारा सहित, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

चौहटन, गौकथा से पूर्व ढोल डिजे के साथ निकली शोभायात्रा। Panawara TV

Image
चौहटन, गौकथा से पूर्व ढोल डिजे के साथ निकली शोभायात्रा। Panawara TV बाड़मेर जिले के चौहटन क़स्बे में गौकथा वाचक पूज्य श्री महाराज के आगमन परभव्य स्वागत किया गया। साथ ही सुंदर झांकियों में महिलाएं कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई। वही बाइक पर सवार गो भक्तों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा कथा वाचन स्थल पर पहुंची। शौभायात्रा में सैकड़ों गौभक्त महिला पुरुष डिजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। आयोजन स्थल पर कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया। सात दिन तक चलने वाली कथा पूज्य श्री भगवान महाराज के सानिध्य में कथा का आयोजित होगी। वही पूज्य श्री महाराज के श्री मुख से जीवन को सुखी, समृद्धशाली एवं आनंदमयी बनाने एवं कई कृष्ट रोगों पर कथा में विशेष निवारण हेतु कल्याणमयी खास जानकारी दी जाएगी। इस दौरान चतरसिह राठोड़ चोहटन, सवाईलाल सोनी, कमलेश शर्मा, केलाश कुमार, महेंद्र सिंह राठौड़, जसु भाटी, तीर्थ राखेचा, रवि पुष्पकरणा, मदल लाल माहेश्वरी, भीम खत्री, जुगल किशोर, हुकमाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। चोहटन से कमलेश सैन की रिपोर्ट।

बायतु, नवसृजित पंचायत में शामिल नही करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज...

Image
बायतु, नवसृजित पंचायत में शामिल नही करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। Panawara TV बाड़मेर जिले की बायतु उपखण्ड के पंचायत समिति गिड़ा की ग्राम पंचायत सवाऊ पदम सिंह में स्थित राजस्व ग्राम बेरीनाड़ी डुंगरानियो की ढाणी को नवसृजित प्रस्तावित ग्राम पंचायत अमरजी की ढाणी में सम्मिलित नहीं करने हेतु ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर बाड़मेर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राजस्व ग्राम बेरीनाड़ी, डुंगरानियो की ढाणी वर्तमान में ग्राम पंचायत सवाऊ पदमसिंह में है, जबकि राजस्व ग्राम बेरीनाड़ी डूंगरानियो की ढाणी को नवसृजित प्रस्तावित ग्राम पंचायत अमरजी की ढाणी में सम्मिलित करने का प्रस्ताव जिला कलेक्टर द्वारा अपनी अधिसूचना क्रमांक पंचायत/ पुनर्गठन 2019/ 346 दिनांक 29जुलाई 2019 द्वारा पंचायत समिति गिड़ा के ऊपर दर्ज किया गया है। जबकि ग्राम डूंगरिया की ढाणी को प्रस्तावित ग्राम पंचायत अमर जी की ढाणी में सम्मिलित करने हेतु एक प्रस्ताव समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिनांक 29 जुलाई को उपखंड अधिकारी बायतु को प्रस्तुत किया गया था, जबकि इस संबंध नवसृजित प्रस्तावित ग्राम पंचायत बेरी नाड...

बागोड़ा, अनुपम कंवर ने चैनपुरा सरपंच का पदभार  ग्रहण किया। Panawara TV

Image
बागोड़ा, अनुपम कंवर ने चैनपुरा सरपंच का पदभार  ग्रहण किया। Panawara TV जालौर जिले के बागोड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चैनपुरा के सरपंच पद पर अनुपम कंवर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार पदभार ग्रहण किया। इस दौरान तहसीलदार भागीरथ बिश्नोई ने अनुपम  कंवर को सरपंच का पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण करने पर अनुपम कंवर के परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। गौरतलब है की चैनपुरा पंचायत पद पर पवनी देवी पत्नी हिमता राम कलबी निवासी चेनपुरा के फर्जी अंक तालिका सहित विभित्र दस्तावेज के मामले में भीनमाल न्यायालय ने उन्हें अयोग्य घोषित करार दिया था। जिस पर उनसे चुनाव हारऩे वाली अऩुपम कंवर पत्नी विक्रम सिंह रावणा राजपूत ने न्यायालय में परिवाद पेश किया था। जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने चार दिन पहले पवनी देवी कलबी को अयोग्य घोषित कर दिया। बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।

भूणिया गौशाला में गोभक्तो ने किया यज्ञ, चारा स्टोर रूम का भी हुआ उद्धघाट...

Image
भूणिया गौशाला में गोभक्तो ने किया यज्ञ, चारा स्टोर रूम का भी हुआ उद्धघाटन। Panawara TV बाड़मेर जिले की पंचायत समिति धनाऊ के भुणिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर श्री कामधेनु गौशाला में गुरुवार को संत रघुनाथ भारती सिणधरी के द्वारा शांति यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें भारी मात्रा में गोभक्तो द्वारा यज्ञ में आहुतिया देकर शांति की कामना की और सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गौशाला में गौमाता के चारा रखने के लिये स्टोर रूम का भी उद्वघाटन कियागया। पण्डित बाबुलाल गोड़ ने मंत्रोचार से हवन व यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गोभक्त बुधाराम विश्नोई, अनिल जैन, अध्यक्ष हीराराम विशु, संचिव बाबुलाल मांजू ,भानाराम लेगा समाजसेवी, जोधेश जाखड़ सहित कई गोभक्त मौजूद थे। इस अवसर पर समस्त महाजन की ओर से एक चारा गाड़ी भेंट की गई। धनाऊ से संजय जैन की रिपोर्ट।

गडरारोड़, रेल शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि। Pan...

Image
गडरारोड़, रेल शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि। Panawara TV बाड़मेर जिले के गडरारोड़ में भारत पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध के दौरान गडरारोड़ में 17 रेल कर्मचारी शहीद हुए। जिनकी याद में भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष 9 सितंबर को देश का एकमात्र रेल शहीद रेल मेला आयोजित करता हैं। कारगिल विजय दिवस की याद में इस बार बीएसएफ की 142 वी यूनिट ने शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान कमांडेट कुलवंत कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर, एन के तिवारी, प्रधान तेजाराम कोडेचा, सरपंच रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच रमेश चन्द्र चांडक, पत्रकार भीखभारती गोस्वामी, भाजपा नेता दशरथ मेघवाल, गोविंदराम चौहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गडरारोड़ से भीख भारती गोस्वामी की रिपोर्ट।

बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV

Image
बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV जालौर जिले के बागोड़ा कस्बे में राजकीय बालिका  उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सिण्धरी रोड़ पर शौचालय का निर्माण तो एक साल पहले करवा दिया मगर इस शौचालय में आज तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हैं। शौचालय के आस पास गंदगी का आलम हैं। वही व्यापारी राजूराम सैनी ने बताया की बागोड़ा से सिणधरी जाने वाले मुख्य मार्ग बने शौचालय में आज तक पानी और साफ सफाई की व्यवस्था नही हो पाई है। ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बाद भी आज तक साफ सफाई ओर पानी का इंतजार हैं। पास में ही अस्पताल हैं जहां दिन भर मरीजो का आना जाना लगा रहता हैं ऐसे में लोग इस बदबूदार शौचालय में जाने को मजबूर हैं। बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मोदरान आगमन पर किया भव्य स्वागत। Panawara TV

Image
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मोदरान आगमन पर किया भव्य स्वागत। Panawara TV जालोर जिले के मोदरान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जालोर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभूसिंह काबावत के शनिवार को मोदरान के मां आशापुरी तीर्थ स्थल पर आगमन के दौरान कार्यकर्त्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बैठक में काबावत ने पंचायतो के विकेन्द्रीकरण एवं सशक्तीकरण को लेकर संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही काबावत ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोडने तथा हर बुथ पर संगठन पर को मजबुत करने की बात कही। इस मौके शैतानसिंह राठौड, प्रकाश विश्नोई, नारायणसिंह, भोपालसिंह सोढा, रमेश कुमार, दशरथसिंह भोलाणी, जगमालसिंह राजपुरोहित, मदनसिंह सोढा, फुलसिंह काबावत, भरतसिंह, तगाराम प्रजापत, हरिश माहेश्वरी, तेजाराम सुथार, मेवाराम सोलंकी, तिलोकाराम प्रजापत, भोमाराम, जितेंन्द्र, भरत गर्ग, छगन प्रजापत समेत सैकडो सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। जगमालसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट।

बायतु, आदर्श विद्यालय में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। Panawar...

Image
बायतु, आदर्श विद्यालय में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतु क़स्बे के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान, देश प्रेम और पाकिस्तान पर अपनी विजय का स्वर्णिम दिवस कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में जिला समिति के सदस्य धनराज गांधी व एम्स में नव चयनित पूर्व छात्र भैया राकेश जाणी उपस्थित रहे। समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा कारगिल युद्ध में अपने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता व स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का हंसते हंसते बलिदान देने वाले वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनकी याद में दो मिनट का मौन धारण कर वीर सपूतो को याद किया गया। इस अवसर पर बालको ने घोष के साथ संचलन किया। प्रधानाचार्य बलदेव व्यास ने बताया कि किन कठिन परिस्थितियों में बिना हौसला खोए एक आत्मविश्वास के साथ भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व विजय प्राप्त की। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यार्थियों को देशप्रेम की सीख दी गई। पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

बायतु, भीमड़ा में मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर निकाली रैली। Panawara TV

Image
बायतु, भीमड़ा में मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर निकाली रैली। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमड़ा में शनिवार को मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य अणदाराम जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। जागरूकता रैली के बाद प्रधानाचार्य जाखड़ ने 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाने की बात कही। अध्यापक तेजाराम  ने बीमारियों के प्रति सावधानी रखने एवं मूलाराम ने टीकाकरण को आवश्यक रूप से सफल बनाने की बात कही। विद्यालय में मीजल्स रुबेला टीकाकरण से संबंधित पोस्टर के माध्यम से "दो बीमारियों को हराएंगे, ये टीकाकरण जरूर लगाएंगे। स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से सन्देश दिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफगण देवेंद्र कुमार सैनी, तेजाराम, वरिष्ठ अध्यापक मूलाराम, शारीरिक शिक्षक शम्भुपुरी गोस्वामी सहित मौजूद रहे। घमण्डाराम परिहार की रिपोर्ट।

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

Image
पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क़स्बे में टीकाकरण के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत रूबेला व खसरा बीमारी की रोकथाम व सुरक्षा के लिए आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में आज प्रातः 9.00 बजे से 1.30 बजे तक टीकाकरण शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय पिंडवाड़ा की ओर से किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से दशमी तक के 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को  राजकीय चिकित्सालय पिण्डवाड़ा की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण अभियान में विद्या मंदिर के 771 भैया बहिनो के टीके लगाए गए। विद्या मंदिर के छोटे भैया बहिनो के टीकाकरण में स्वयं अभिभावकों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय से डॉक्टर कश्यप जॉनी, बलवीर सिंह, देवी सिंह, प्रधानाचार्य अशोक सेन, सुरेन्द्र सिंह, प्रीति रावल, रूपल देवडा, रविना गोश्वामी, किशोर रावल, राधेश्याम गर्ग, जसवंत सिंह, नीतू पाटीदार अरविंद दान, महेंद्र सिंह राव, नर्बदा मारू ने टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया। पिंडवाड़ा से अशोक सैन की रिपोर्ट।

मकराना, राज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वृक्ष दान कर वृक्षारोपण कि...

Image
मकराना, राज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वृक्ष दान कर वृक्षारोपण किया। Panawara TV नागौर जिले के मकराना शहर के मंगलाना रोड़ स्थित राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कर मानसून का स्वागत किया। विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी भगवान दास ने बताया कि  विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उन्हें उचित संरक्षण देने ओर उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर  विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण स्वच्छ एवं हरियालीमय में बनाने के लिए शपथ दिलवाई गई।  कक्षा 1 से 12 वीं के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण भूमिका निभाई। संस्था निदेशक डॉक्टर दिव्यज्योत भाटिया ने पर्यावरण के दूषित होने के कारणों पर प्रकाश डाला। संस्था प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने सभी को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ पौधे लगाए इस अवसर पर विद्यार्थियों समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मकराना से जितेंद्र सेन की रिपोर्ट

चेन्नई मे राजपुरोहित समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा। P...

Image
चेन्नई मे राजपुरोहित समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा। Panawara TV चेन्नई मे श्री राजपुरोहित ट्रस्ट चेन्नई के तत्वावधान मे मंगलवार को राजपुरोहित समाज चेन्नई द्वारा हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक गुरु पूर्णिमा मनाई। चेन्नई महानगर के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित समुन्द्र मुदली स्ट्रीट खेतेश्वर भवन मे गुरूवर खेतेश्वर भगवान के दर्शन हेतु श्रद्धालुओ का ताता लगा। श्रद्धालुओ ने खेतेश्वर महाराज के दर्शन कर पुजा अर्चना कर एवम फल फुल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को विशेष रंग बिरंगे फुलो एवम लाईट डेकोरेशन से दुल्हन कि तरह सजाया गया, तथा खेतेश्वर महाराज कि प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया। रात्री को भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमे चेन्नई के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार शान्तिनाथ गोस्वामी एण्ड पार्टी तथा पदमाराम राजपुरोहित मवडी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात पुष्प श्रृंगार, आरती और प्रसादी के लाभार्थियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तथा आरती व प्रसादी वितरण कि गई। चेन्नई से बगसिह बागरा कि रिपोर्ट।

IFWJ राजस्थान के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ को शपथ दिला...

Image
आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ को शपथ दिलाई। Panawara TV जयपुर नगर निगम के महापौर विष्णु लाटा ने आईएफडब्ल्यूजे (Indian federation of working journalist) राजस्थान के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ पिंक सिटी प्रेस क्लब के प्रांगण में सोमवार, दोपहर को दिलाई। चुनाव अधिकारी मनीष कुमार शर्मा ने उपेंद्र सिंह राठौड़ को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। यह चुनाव आगामी 3 वर्ष के लिए हैं। महापौर विष्णु लाटा ने उपेंद्र सिंह राठौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर नागर, उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अभय जोशी, आई.एफ.डब्ल्यू.जे के आई.टी सेल व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक अरुण कूलवाल, जयपुर से अध्यक्ष रघुवीर जांगिड़, पाली से अरुण जोशी, जैसलमेर से मानसिंह देवड़ा, चूरू से मुरली बोचीवाल व किशन उपाध्यक्ष, ब्यावर से विमल चौहान, सहारा समय के दीपक गोस्वामी सहित चूरू, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, जिलों के जिला अध्यक्ष सहित अन्य प...