चौहटन, गौकथा से पूर्व ढोल डिजे के साथ निकली शोभायात्रा। Panawara TV



चौहटन, गौकथा से पूर्व ढोल डिजे के साथ निकली शोभायात्रा। Panawara TV



बाड़मेर जिले के चौहटन क़स्बे में गौकथा वाचक पूज्य श्री महाराज के आगमन परभव्य स्वागत किया गया। साथ ही सुंदर झांकियों में महिलाएं कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई। वही बाइक पर सवार गो भक्तों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा कथा वाचन स्थल पर पहुंची। शौभायात्रा में सैकड़ों गौभक्त महिला पुरुष डिजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। आयोजन स्थल पर कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया। सात दिन तक चलने वाली कथा पूज्य श्री भगवान महाराज के सानिध्य में कथा का आयोजित होगी। वही पूज्य श्री महाराज के श्री मुख से जीवन को सुखी, समृद्धशाली एवं आनंदमयी बनाने एवं कई कृष्ट रोगों पर कथा में विशेष निवारण हेतु कल्याणमयी खास जानकारी दी जाएगी। इस दौरान चतरसिह राठोड़ चोहटन, सवाईलाल सोनी, कमलेश शर्मा, केलाश कुमार, महेंद्र सिंह राठौड़, जसु भाटी, तीर्थ राखेचा, रवि पुष्पकरणा, मदल लाल माहेश्वरी, भीम खत्री, जुगल किशोर, हुकमाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चोहटन से कमलेश सैन की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV