बागोड़ा, अनुपम कंवर ने चैनपुरा सरपंच का पदभार  ग्रहण किया। Panawara TV



बागोड़ा, अनुपम कंवर ने चैनपुरा सरपंच का पदभार  ग्रहण किया। Panawara TV



जालौर जिले के बागोड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चैनपुरा के सरपंच पद पर अनुपम कंवर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान तहसीलदार भागीरथ बिश्नोई ने अनुपम  कंवर को सरपंच का पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण करने पर अनुपम कंवर के परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

गौरतलब है की चैनपुरा पंचायत पद पर पवनी देवी पत्नी हिमता राम कलबी निवासी चेनपुरा के फर्जी अंक तालिका सहित विभित्र दस्तावेज के मामले में भीनमाल न्यायालय ने उन्हें अयोग्य घोषित करार दिया था। जिस पर उनसे चुनाव हारऩे वाली अऩुपम कंवर पत्नी विक्रम सिंह रावणा राजपूत ने न्यायालय में परिवाद पेश किया था।

जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने चार दिन पहले पवनी देवी कलबी को अयोग्य घोषित कर दिया।

बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।


Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV