नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मोदरान आगमन पर किया भव्य स्वागत। Panawara TV



नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मोदरान आगमन पर किया भव्य स्वागत। Panawara TV



जालोर जिले के मोदरान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जालोर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभूसिंह काबावत के शनिवार को मोदरान के मां आशापुरी तीर्थ स्थल पर आगमन के दौरान कार्यकर्त्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान बैठक में काबावत ने पंचायतो के विकेन्द्रीकरण एवं सशक्तीकरण को लेकर संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही काबावत ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोडने तथा हर बुथ पर संगठन पर को मजबुत करने की बात कही। इस मौके शैतानसिंह राठौड, प्रकाश विश्नोई, नारायणसिंह, भोपालसिंह सोढा, रमेश कुमार, दशरथसिंह भोलाणी, जगमालसिंह राजपुरोहित, मदनसिंह सोढा, फुलसिंह काबावत, भरतसिंह, तगाराम प्रजापत, हरिश माहेश्वरी, तेजाराम सुथार, मेवाराम सोलंकी, तिलोकाराम प्रजापत, भोमाराम, जितेंन्द्र, भरत गर्ग, छगन प्रजापत समेत सैकडो सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

जगमालसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV

प्रकृति रूठी पर युवाओं ने उठाया गौ सेवा का बीड़ा, व्हाट्सअप्प ग्रुप से कि...