चेन्नई मे राजपुरोहित समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा। P...



चेन्नई मे राजपुरोहित समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा। Panawara TV



चेन्नई मे श्री राजपुरोहित ट्रस्ट चेन्नई के तत्वावधान मे मंगलवार को राजपुरोहित समाज चेन्नई द्वारा हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक गुरु पूर्णिमा मनाई। चेन्नई महानगर के साहुकारपेट क्षेत्र स्थित समुन्द्र मुदली स्ट्रीट खेतेश्वर भवन मे गुरूवर खेतेश्वर भगवान के दर्शन हेतु श्रद्धालुओ का ताता लगा। श्रद्धालुओ ने खेतेश्वर महाराज के दर्शन कर पुजा अर्चना कर एवम फल फुल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को विशेष रंग बिरंगे फुलो एवम लाईट डेकोरेशन से दुल्हन कि तरह सजाया गया, तथा खेतेश्वर महाराज कि प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया। रात्री को भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमे चेन्नई के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार शान्तिनाथ गोस्वामी एण्ड पार्टी तथा पदमाराम राजपुरोहित मवडी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात पुष्प श्रृंगार, आरती और प्रसादी के लाभार्थियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तथा आरती व प्रसादी वितरण कि गई।

चेन्नई से बगसिह बागरा कि रिपोर्ट।


Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...