बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV



बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV



जालौर जिले के बागोड़ा कस्बे में राजकीय बालिका  उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सिण्धरी रोड़ पर शौचालय का निर्माण तो एक साल पहले करवा दिया मगर इस शौचालय में आज तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हैं। शौचालय के आस पास गंदगी का आलम हैं।



वही व्यापारी राजूराम सैनी ने बताया की बागोड़ा से सिणधरी जाने वाले मुख्य मार्ग बने शौचालय में आज तक पानी और साफ सफाई की व्यवस्था नही हो पाई है। ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बाद भी आज तक साफ सफाई ओर पानी का इंतजार हैं।

पास में ही अस्पताल हैं जहां दिन भर मरीजो का आना जाना लगा रहता हैं ऐसे में लोग इस बदबूदार शौचालय में जाने को मजबूर हैं।

बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV