बायतु, भीमड़ा में मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर निकाली रैली। Panawara TV



बायतु, भीमड़ा में मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर निकाली रैली। Panawara TV



बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमड़ा में शनिवार को मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य अणदाराम जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। जागरूकता रैली के बाद प्रधानाचार्य जाखड़ ने 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाने की बात कही। अध्यापक तेजाराम  ने बीमारियों के प्रति सावधानी रखने एवं मूलाराम ने टीकाकरण को आवश्यक रूप से सफल बनाने की बात कही। विद्यालय में मीजल्स रुबेला टीकाकरण से संबंधित पोस्टर के माध्यम से "दो बीमारियों को हराएंगे, ये टीकाकरण जरूर लगाएंगे। स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से सन्देश दिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफगण देवेंद्र कुमार सैनी, तेजाराम, वरिष्ठ अध्यापक मूलाराम, शारीरिक शिक्षक शम्भुपुरी गोस्वामी सहित मौजूद रहे।

घमण्डाराम परिहार की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV