Posts

चेन्नई, इन्द्र भगवान को प्रसन्न करने को लेकर पुजा का आयोजन। Panawara TV

Image
चेन्नई, इन्द्र भगवान को प्रसन्न करने को लेकर पुजा का आयोजन। Panawara TV चेन्नई महानगर मे जल संकट को देखते हुए प्रवासियो द्वारा इन्द्रदेव को मनाने को लेकर कि गई पुजा अर्चना।चेन्नई के साहुकारपेट क्षेत्र के तुलसींगम स्ट्रीट स्थित राजेश्वर भवन मे प्रवासियो द्वारा इन्द्रदेव को प्रसन्न करने को लेकर पुजा अर्चना कर इन्द्रदेव को मनाया। इस अवसर पर पंडित जयेश कुमार दवे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर विशेष धुप दीप से पुजा अर्चना कर, चेन्नई महानगर समेत समस्त तमिलनाडु एवम सम्पूर्ण भारत मे अच्छी वर्षा कि कामना कि। इस अवसर पर किशनराज गजाणी, हरकाराम चौधरी, बगसिह बागरा, डार्विन शर्मा, चन्द्रप्रकाश जैन, मोडाराम माली, पारस प्रजापत, महेंद्र निम्बार्क, खीमराज रावल, कुलदीप खण्डेलवाल आदि मौजूद थे। चेन्नई से बगसिह बागरा कि रिपोर्ट।

चेन्नई मे सनातन धर्म विधालय द्वारा निकाली प्रजना रैली। Panawara TV

Image
चेन्नई मे सनातन धर्म विधालय द्वारा निकाली प्रजना रैली। Panawara TV चेन्नई मे शनिवार को साहुकारपेट क्षेत्र स्थित सनातन धर्म विधालय द्वारा प्रजना रैली का आयोजन हुआ। इस को लेकर सुबह निकाली जागरुकता रैली मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष बचाओ, वृक्ष लगाओ, जल बचाओ अभियान, यातायात नियमो का पालन, प्लास्टिक मुक्त भारत, रक्त दान महादान, व्यसन मुक्त जीवन आदि विषयो पर समाज मे जागरुकता अभियान के संदेश लिखी तख्तियां लिए छात्रो ने जागरुक किया। रैली को मुख्यअतिथियो द्वारा हरी झण्डी देकर रवाना किया। रैली मिन्ट स्ट्रीट स्थित सनातन धर्म विधालय प्रांगण से रवाना होकर आदियाप्पा नायकन, गोडाउन स्ट्रीट, एन एस सी बोस रोड़ होती हुई, मिन्ट स्ट्रीट होकर पुनः स्कूल पहुंची। सनातन धर्म विधालय के साथ लाइन्स क्लब ऑफ मद्रास, सेंट जार्ज, सोसाइटी प्रोटेक्शन ऑफ अन्ब्रोर्न, बेबी चाइल्ड आर्ट एण्ड साइंस कॉलेज फाॅर वुमेन, यूथ रेड क्रॉस एवम फ्लोवर बाजार पुलिस के सहयोग से अपने आप मे अनुठी इस रैली मे सर्कल पर बालिकाओ द्वारा हैलमेट जागरुकता को लेकर एक नृत्य मंचन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरुकता अभियान...

बागरा, एक शाम श्री जुंझारधणी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन। Panawara TV

Image
बागरा, एक शाम श्री जुंझारधणी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन। Panawara TV जालोर जिले के बागरा में राजपुरोहित जागरवाल भावाणी परिवार बडावास बागरा के तत्वावधान में बागरा - डुडसी मार्ग पर ढिबडा वेरा स्थित श्री केरिंगजी जुंझारजी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर एक शाम श्री जुंझारधणी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार उदयसिह राजपुरोहित एण्ड पार्टी जोधपुर तथा गुलाबसिह राजपुरोहित वालेरा ने एक बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुती दी। भजनो का आगाज उदयसिह राजपुरोहित ने गणेश वंदना से किया, फिर गुरु वंदना, इस के पश्चात आवो जुजारधणी पावणा, आज थाने घणी करा मनुहार, आवणो पडेला जुंझारधणी आवणो पडेला सहित एक से बढ़कर एक शानदार भजनो कि प्रस्तुती देकर उपस्थित श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव को लेकर सुबह 10 -00 बजे राजपुरोहितो के बडावास बागरा से मंदिर परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे युवा राजस्थान परम्परागत वेशभुषा पंचरंगी साफे मे हाथ मे धर्म धवजा लिए, नाचते गाते जुजारजी के जयकारे लगाते हुए, एवम महिलाऐ म...

बागरा, जुंझारजी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा...

Image
बागरा, जुंझारजी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा। Panawara TV जालोर जिले के बागरा में राजपुरोहित जागरवाल भावाणी परिवार बडावास बागरा के तत्वावधान मे सोमवार को श्री जुजारजी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहितो के बडावास से भव्य शोभयात्रा निकाली गई । शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई बागरा -डुडसी मार्ग स्थित ढिबडा वेरा के जुजारजी मंदिर परिसर पहुंचकर धर्म सभा मे विलिन हुई जहां हवन-यज्ञ,पुजा सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ शोभायात्रा मे युवा राजस्थान कि आन बान और शान पंचरंगी साफा धारण कर हाथ मे धर्म ध्वजा लिए डी जे कि मधुर धुन पर जमकर नाचते गाते एवम जुजारजी के जयकारे लगाते एवम महिलाऐ मंगलगीत गाती हुई चल रही थी महोत्सव को को लेकर रात्री एक शाम जुजारधणी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन होगा जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार उदयसिह राजपुरोहित एण्ड पार्टी जोधपुर द्वारा मधुरम्य भजनो कि प्रस्तुती दी जाएगी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओ मे उत्साह का माहौल है। बगसिह बागरा कि रिपोर्ट।

बायतु, राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने की जनसुनवाई। Panawa...

Image
बायतु, राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने की जनसुनवाई। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतु में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को पंचायत समिति सभागार में जन सुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी तथा जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान चौधरी ने अधिकारीयों को आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान सिंगोड़िया सरपंच हनुमानराम बेनिवाल ने रेवाली को नई ग्राम पंचायत बनाने तथा गांव में बिजली व पानी संबंधित समस्याओं के समाधान की मांंग की। वहीं कस्बे वासियों ने बायतु मुख्य बाजार से क्षतिग्रस्त पोल को हटाने तथा गांवो मे अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बायतु डिस्कॉम के कार्यवाहक सहायक अभियंता प्रदीप डाडवानी को हटाने की मांग की। जिस पर राजस्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए क्षतिग्रस्त पोल को हटाने तथा बिजली व्यवस्था को सूचारू रखने हेतु आदेशित किया। इसी प्रकार कस्बेवासियो ने सीएचसी की तरफ जाने वाली गली से अतिक्रमण हटवाने तथा बायतु भोपजी ग्राम पंचायत के पुनर्गठन की मांंग की। एनएसयुआई जिला उपाध्यक्ष राजेश...

कोसलू सरपंच की अनूठी पहल युवाओं को फ्री में किया हेलमेट वितरण। Panawara TV

Image
कोसलू सरपंच की अनूठी पहल युवाओं को फ्री में किया हेलमेट वितरण। Panawara TV बाड़मेर जिले के सिणधरी पंचायत समिति के कोसलू सरपंच ठाकराराम कालीराना ने अनूठी मिसाल पेश की ग्राम पंचायत में शमशान घाट में पौधरोपण गांव में  स्वस्था के लिए कचरा पात्र सहित कई सुविधाओं के साथ आज हेलमेट वितरण किया गया सरपंच ठाकराराम ने बताया कि हेलमेट नही पहनने से कई युवा मौत में मुँह में चले जाते है। जिससे मैं काफी आहत था। मेरी अंतरात्मा की आवाज से 110 हेलमेट वितरण किया जरूरत पड़ी तो ओर भी इंतजाम करुगा। इससे दुपहिया वाहनों से होने वाले हादसों में कमी आएगी। इस मौके पर सिवाना उपखण्ड अधिकारी ने हेलमेट की महत्ता बताई और हेलमेट वितरण प्रोग्राम की सराहना भी की गुड़ामालानी पुलिस उपाधीक्षक प्यारेलाल मीणा ने नशे से दूर रहने ओर कहा कि हेलमेट पुलिस से नही बचाता सुरक्षित गंतव्य स्थान पर भी पहुचता है। सिणधरी तहसीलदार अरुणकुमार त्रिवेदी ने कहा कि हेलमेट को घर पर नही रखे हमेशा पहनकर रखे। सिणधरी थानाधिकारी जेठाराम जयपाल ने भी हेलमेट नही पहनने से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला ओर महत्व बताया। ठाकराराम ने वाहन चालकों को बताय...

बायतु, बैठक में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन संबधित नियमों की जानकारी दी। ...

Image
बायतु, बैठक में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन संबधित नियमों की जानकारी दी। Panawara TV बाड़मेर जिले की पंचायत समिति बायतु सभागार में शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी अनिल पूनिया की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारीयों व पटवारीयों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूनिया ने सभी ग्राम विकास अधिकारीयों तथा पटवारीयों को ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन संबंधित नियमो की विस्तृत जानकारी दी। पूनिया ने कहा कि पटवारीयों द्वारा ग्राम पंचायतों के नक्शे बनाए जाएंगे तथा सभी ग्राम विकास अधिकारी अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के पटवारीयों का सहयोग करेंगे। उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी और तहसीलदार की एक कमेटी बनाई गई है। विकास अधिकारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि पटवारीयों द्वारा तैयार प्रपोजल को उपखण्ड स्तरीय कमेटी जांच करके जिला स्तरीय कमेटी को भेजेगी। बैठक में चारा डिपो सहित अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार ममता लहुआ, विकास अधिकारी अमित कुमार चौधरी पीईईओ चन्द्रप्रकाश सारण, आईदानराम सऊ, रेखाराम गोदारा, गोमाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष घमंडाराम बेनिवाल, भंवरसिंह...