बागरा, जुंझारजी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा...



बागरा, जुंझारजी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा। Panawara TV



जालोर जिले के बागरा में राजपुरोहित जागरवाल भावाणी परिवार बडावास बागरा के तत्वावधान मे सोमवार को श्री जुजारजी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहितो के बडावास से भव्य शोभयात्रा निकाली गई । शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई बागरा -डुडसी मार्ग स्थित ढिबडा वेरा के जुजारजी मंदिर परिसर पहुंचकर धर्म सभा मे विलिन हुई जहां हवन-यज्ञ,पुजा सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ शोभायात्रा मे युवा राजस्थान कि आन बान और शान पंचरंगी साफा धारण कर हाथ मे धर्म ध्वजा लिए डी जे कि मधुर धुन पर जमकर नाचते गाते एवम जुजारजी के जयकारे लगाते एवम महिलाऐ मंगलगीत गाती हुई चल रही थी महोत्सव को को लेकर रात्री एक शाम जुजारधणी के नाम विशाल भक्ति जागरण का आयोजन होगा जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार उदयसिह राजपुरोहित एण्ड पार्टी जोधपुर द्वारा मधुरम्य भजनो कि प्रस्तुती दी जाएगी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओ मे उत्साह का माहौल है।

बगसिह बागरा कि रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV