Posts

गिड़ा, क्षेत्र में आजादी के साठ साल बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रह...

Image
गिड़ा, क्षेत्र में आजादी के साठ साल बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। Panawara TV बाड़मेर जिले के गिड़ा क्षेत्र में आजादी के बाद भी हलक तर करने के लिए बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। क्योंकि नेता चुनावों में बड़े-बड़े वादे करके भूल जाते हैं फिर पाँच साल बाद जनता याद आती है। आज के समय में सोहड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशुओं के पीने के लिए पानी की कुंडी बनायी हुई है, जिसमें पिछले चार दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए गौ वंश तरस रहा है। इस हालत पर तरस खाते हुए गौ वंश के लिए आज नरपतसिंह सोहड़ा ने सराहनीय कदम उठाते हुए पशुओं के लिए पानी का टैंकर डलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नरपतसिंह सोहड़ा का आभार व्यक्त किया। सोहड़ा में सभी पानी की खेलियाँ खाली पड़ी है, जिससे आमजन को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, क्योंकि जलदाय विभाग कुंम्भकरणी नींद में सोया हुआ है। जब हमने सोहड़ा मुख्यालय पर पानी के टैक के उपर चढ़कर देखा तो टैंक पूरा खाली पड़ा था, टैंक के अन्दर इतना कचरा हैं कि जब भी पानी आता है तो ग्रामीणों को कचरा युक्त पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, टैंक के ऊपर ना ढ़क्कन हैं ना ही कोई सुरक्षा। ...

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV

Image
मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV नागौर जिले के मकराना कस्बे के मंगलाना रोड स्थित राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने आज फन डे के रूप में मनाया। जिसमें कई प्रकार के गेम्स- वाटर गेम्स ,पेंटिंग्स, रेन डांस, पौधों को पानी देना, म्यूजिकल चेयर, रेस, मूवी शो एंड मैजिक शो आदि का आइसक्रीम-खाते हुए खूब आनंद और मौज मस्ती की। बच्चों के साथ-साथ बड़े छात्र-छात्राओं ने भी बड़े बच्चों ने भी खूब मौज मस्ती की क्योंकि इस अवसर पर उनके -फेवरेट सिंगर इंडियन आइडल के- समीर खान जो कि आज राज्य स्कूल के प्रांगण में आ करके उन्होंने खूब मनपसंद गीत सुनाए। समीर खान ने कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया, " देवा श्री गणेशा देवा" बाद एक से बढ़कर एक सुंदर नगमे सुनाए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच में जाकर सिंगर समीर खान ने बहुत सुंदर-सुंदर गाने सुनाएं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने खून के गानों का आनंद उठाया और साथ में खूब जमकर डांस किया पंजाबी गानों पर तो खूब धमाल मचाई। शाला प्रधान अनिल तिवारी ने गायक सिंगर समीर...

ज्योति मिर्धा ने किया बोराबड़ में चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ। Panawara TV

Image
ज्योति मिर्धा ने किया बोराबड़ में चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ। Panawara TV नागौर/मकराना। नागोर जिला लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने बोराबड़ के सदर बाजार में आम सभा को सम्बोधित करने के बाद अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काट कर शुभारम्भ किया। ज्योति मिर्धा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने 100 दिन के  कार्यकाल में जनहित में लिए गए निर्णयों किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता, गम्भीर बीमारियों का मुफ्त, गरीबों को एक रुपये किलो गेंहू उपलब्ध करवाने, किसानों के लिए बिजली की दरें 5 वर्ष तक नही बढ़ाने तथा आम जन को लगभग मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाने जैसे जनहित के निर्णयों के आधार पर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की विचारधारा और नीतियां पूर्ण रूप बेईमानी, झूँठ ओर प्रपंच ओर स्वांग रचने पर आधारित है और भाजपा जुमलों व खोखले वायदे जनता को परोसकर जनता के साथ निरन्तर धोखा करती आई है। ज्योति मिर्धा ने ऐ...

भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने गांवो में किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन। Pa...

Image
भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने गांवो में किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन। Panawara TV बाड़मेर जिले के सेड़वा में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने मंगलवार को सारला सहित कई गांवों का दौरा किया। सारला ग्राम सभा से पहले बालाजी धाम मन्दिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर जनसभा का आगाज किया। सभा के दौरान चौधरी ने कहा कि में हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ता आया हूं, और आगे भी जारी रहेगी, मेरे ऊपर कई तरह के मुकदमे भी हुए, लेकिन मे किसानो के हित के लिए चाहे लाठियो खानी पड़े, लेकिन किसानों की आवाज नही दबने दूंगा। किसानों के लिए आधी रात को तैयार रहुगा। साथ उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान करे, देश को एकबार फिर मोदी की जरूरत है। इस दौरान पूर्व विधायक तरूणराय कागा ने केंद्र की योजनाओं को विस्तार से समझाया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहान किया। इसी तरह चौधरी ने सेड़वा, सालारिया, बीसासर, जानपालिया, दीपला, सारला, हरपालिया, भंवार, सिहानिया, अरटी, साता, बाखासर,नवातला बाखासर आदि सभाए कि। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, भील समाज प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान से नदां डगला, पूर्व व...

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

Image
बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV बाड़मेर जिले भर में मिट्टी के बर्तनों की चलन धिरे धिरे कमजोर होने लगी । बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बलदेव नगर में कुंभकार परिवार पिछले 40 वर्षों से मिट्टी से बर्तन बनाता है और अपना परिवार चलाता है। https://youtu.be/onUoZBs5FAM 40 वर्षों से आज आसपास कई प्रकार की कॉलोनियां एवं लोग बस गए हैं, तो मिट्टी के बर्तन बनाने और उन्हें पकाने के लिए संसाधनों की कमी एवं जमीन बिल्कुल नहीं है, तो यह काम धीरे धीरे बंद हो रहा है। इसी को लेकर पुर्व में बाड़मेर एडीएम को अवगत करवाया था वही अब बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन को भी कुंम्हार समाज के लोगों ने अवगत करवा दिया है। मिट्टी कला लुप्त हो रही है तो इस कला को जीवित रखने के लिए प्रशासन एवं भामाशाहओं की जरूरत है जो आगे आकर इन परिवारों को संसाधनों की जरूरत पूरी करावे। इस साल से गर्मी की ऋतु बहुत तेज है मटकीयों की मांग है मटकी आपूर्ति हो नहीं रही है। क्योंकि बुजुर्ग लोग ही बनाते हैं युवा पीढ़ी रुचि नहीं ले रही है। क्योंकि ज्यादा मेहनत कम मुनाफा मिलता है और टेक्नोलॉजी बिल्कुल ही नहीं...

पिण्डवाड़ा, स्वीप के तहत रंगोली एंव केंडल जलाकर किया जागरूक। Panawara TV

Image
पिण्डवाड़ा, स्वीप के तहत रंगोली एंव केंडल जलाकर किया जागरूक। Panawara TV सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा शहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरुक करने के अभियान के अंतर्गत नगरपालिका के सामने रंगोली एंव मोमबत्ती जलाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें तहसीलदार बृजेश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नीरज कुमारी, माणक लाल चंदेल, नगर पालिका स्टाफ एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे, और तहसीलदार बृजेश गुप्ता और अधिशासी अधिकारी नीरज कुमारी में लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पिण्डवाड़ा से विकास पटेल की रिपोर्ट।

विश्व प्रसिद्ध बैतमार मेला जोधपुर की तंग गलियों में बीती रात आयोजित किया...

Image
विश्व प्रसिद्ध बैतमार मेला जोधपुर की तंग गलियों में बीती रात आयोजित किया गया। Panawara TV जोधपुर विश्व प्रसिद्ध बेन्तमार मेला जोधपुर की तंग गलियों में बीती रात आयोजित किया गया। पूरे विश्व में गवर माता की पूजा अर्चना कर 16 दिन का उद्यापन के साथ समाप्त होने वाले मेले में जोधपुर की संस्कृति और धर्म को सजाए यह मेला लगातार सदियों से चला आ रहा है। इस मेले में पूरी रात औरतों का राज होता है। औरतें स्वांग रचकर कर जनता को संस्कृति का संदेश देती है, तो लोगों को जागरूकता के लिए भी स्वांग रचती हैं। देखने वाली बात यह होती है कि पूरी रात चलने वाले इस मेले में औरतों के हाथों से मार खाने के लिए युवा गलियों में घूमते हैं, और यह माना जाता है कि स्वांग रची हुई महिलाएं जो गवर का आशीर्वाद होता है, इनके हाथों से जो भी कुंवारा युवक मार खाता है उसकी इसी वर्ष के अंदर शादी हो जाती है। पूरी रात नाच गाने के साथ धूम धाम से यह पर्व मनाया जाता है  जहां शालीनता और संस्कृति का नजारा देखा जाता है। इसीलिए जोधपुर को त्योहारों का शहर भी कहा जाता है, और संस्कृति का नजारा देखते ही बनता है। जोधपुर से रामप्रसाद सैन की ...