भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने गांवो में किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन। Pa...



भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने गांवो में किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन। Panawara TV



बाड़मेर जिले के सेड़वा में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने मंगलवार को सारला सहित कई गांवों का दौरा किया।

सारला ग्राम सभा से पहले बालाजी धाम मन्दिर में जाकर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर जनसभा का आगाज किया।

सभा के दौरान चौधरी ने कहा कि में हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ता आया हूं, और आगे भी जारी रहेगी, मेरे ऊपर कई तरह के मुकदमे भी हुए, लेकिन मे किसानो के हित के लिए चाहे लाठियो खानी पड़े, लेकिन किसानों की आवाज नही दबने दूंगा।

किसानों के लिए आधी रात को तैयार रहुगा।

साथ उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान करे, देश को एकबार फिर मोदी की जरूरत है।

इस दौरान पूर्व विधायक तरूणराय कागा ने केंद्र की योजनाओं को विस्तार से समझाया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहान किया।

इसी तरह चौधरी ने सेड़वा, सालारिया, बीसासर, जानपालिया, दीपला, सारला, हरपालिया, भंवार, सिहानिया, अरटी, साता, बाखासर,नवातला बाखासर आदि सभाए कि।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, भील समाज प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान से नदां डगला, पूर्व विधायक तरूणराय कागा, पूर्व सरपंच समाजसेवी  हिमथाराम पिडेंल, आदुराम मेगवाल, राजाराम भादुं,  मंगलाराम सेवर, पूर्व सरपंच हरदानराम सेवर, पुनमाराम शर्मा, आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

सेड़वा से मांगाराम चौधरी की रिपोर्ट।


Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...