Posts

बायतु, खेमा बाबा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए मंत्री ने की 2 करोड़ की घोषणा। ...

Image
बायतु, खेमा बाबा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए मंत्री ने की 2 करोड़ की घोषणा। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतू क़स्बे के स्थानीय मंदिर सभागार में  में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंदिर कमेटी की बैठक ली। बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतू में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए राज्य सरकार की ओर से मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए। कहा कि राज्य सरकार मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च करेगी। तथा पूरा कार्य मंदिर कमेटी के निर्देशन PWD के अंडर में होगा। तथा राजस्व मंत्री ने इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा जीर्णोद्धार के कार्य के सुझाव लिए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, पूर्व प्रधान सिमरथाराम राम चौधरी, बायतू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किस्तूरचंद सारण, सरपंच आसुराम बेरड़, NDKD सरपंच डूंगर राम काकड़, हनुमंत सिंह नोसर, राजेश पोटलियां, मनीष गोदारा सहित, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

चौहटन, गौकथा से पूर्व ढोल डिजे के साथ निकली शोभायात्रा। Panawara TV

Image
चौहटन, गौकथा से पूर्व ढोल डिजे के साथ निकली शोभायात्रा। Panawara TV बाड़मेर जिले के चौहटन क़स्बे में गौकथा वाचक पूज्य श्री महाराज के आगमन परभव्य स्वागत किया गया। साथ ही सुंदर झांकियों में महिलाएं कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई। वही बाइक पर सवार गो भक्तों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा कथा वाचन स्थल पर पहुंची। शौभायात्रा में सैकड़ों गौभक्त महिला पुरुष डिजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। आयोजन स्थल पर कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया। सात दिन तक चलने वाली कथा पूज्य श्री भगवान महाराज के सानिध्य में कथा का आयोजित होगी। वही पूज्य श्री महाराज के श्री मुख से जीवन को सुखी, समृद्धशाली एवं आनंदमयी बनाने एवं कई कृष्ट रोगों पर कथा में विशेष निवारण हेतु कल्याणमयी खास जानकारी दी जाएगी। इस दौरान चतरसिह राठोड़ चोहटन, सवाईलाल सोनी, कमलेश शर्मा, केलाश कुमार, महेंद्र सिंह राठौड़, जसु भाटी, तीर्थ राखेचा, रवि पुष्पकरणा, मदल लाल माहेश्वरी, भीम खत्री, जुगल किशोर, हुकमाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। चोहटन से कमलेश सैन की रिपोर्ट।

बायतु, नवसृजित पंचायत में शामिल नही करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज...

Image
बायतु, नवसृजित पंचायत में शामिल नही करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। Panawara TV बाड़मेर जिले की बायतु उपखण्ड के पंचायत समिति गिड़ा की ग्राम पंचायत सवाऊ पदम सिंह में स्थित राजस्व ग्राम बेरीनाड़ी डुंगरानियो की ढाणी को नवसृजित प्रस्तावित ग्राम पंचायत अमरजी की ढाणी में सम्मिलित नहीं करने हेतु ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर बाड़मेर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राजस्व ग्राम बेरीनाड़ी, डुंगरानियो की ढाणी वर्तमान में ग्राम पंचायत सवाऊ पदमसिंह में है, जबकि राजस्व ग्राम बेरीनाड़ी डूंगरानियो की ढाणी को नवसृजित प्रस्तावित ग्राम पंचायत अमरजी की ढाणी में सम्मिलित करने का प्रस्ताव जिला कलेक्टर द्वारा अपनी अधिसूचना क्रमांक पंचायत/ पुनर्गठन 2019/ 346 दिनांक 29जुलाई 2019 द्वारा पंचायत समिति गिड़ा के ऊपर दर्ज किया गया है। जबकि ग्राम डूंगरिया की ढाणी को प्रस्तावित ग्राम पंचायत अमर जी की ढाणी में सम्मिलित करने हेतु एक प्रस्ताव समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिनांक 29 जुलाई को उपखंड अधिकारी बायतु को प्रस्तुत किया गया था, जबकि इस संबंध नवसृजित प्रस्तावित ग्राम पंचायत बेरी नाड...

बागोड़ा, अनुपम कंवर ने चैनपुरा सरपंच का पदभार  ग्रहण किया। Panawara TV

Image
बागोड़ा, अनुपम कंवर ने चैनपुरा सरपंच का पदभार  ग्रहण किया। Panawara TV जालौर जिले के बागोड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चैनपुरा के सरपंच पद पर अनुपम कंवर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार पदभार ग्रहण किया। इस दौरान तहसीलदार भागीरथ बिश्नोई ने अनुपम  कंवर को सरपंच का पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण करने पर अनुपम कंवर के परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। गौरतलब है की चैनपुरा पंचायत पद पर पवनी देवी पत्नी हिमता राम कलबी निवासी चेनपुरा के फर्जी अंक तालिका सहित विभित्र दस्तावेज के मामले में भीनमाल न्यायालय ने उन्हें अयोग्य घोषित करार दिया था। जिस पर उनसे चुनाव हारऩे वाली अऩुपम कंवर पत्नी विक्रम सिंह रावणा राजपूत ने न्यायालय में परिवाद पेश किया था। जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने चार दिन पहले पवनी देवी कलबी को अयोग्य घोषित कर दिया। बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।

भूणिया गौशाला में गोभक्तो ने किया यज्ञ, चारा स्टोर रूम का भी हुआ उद्धघाट...

Image
भूणिया गौशाला में गोभक्तो ने किया यज्ञ, चारा स्टोर रूम का भी हुआ उद्धघाटन। Panawara TV बाड़मेर जिले की पंचायत समिति धनाऊ के भुणिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर श्री कामधेनु गौशाला में गुरुवार को संत रघुनाथ भारती सिणधरी के द्वारा शांति यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें भारी मात्रा में गोभक्तो द्वारा यज्ञ में आहुतिया देकर शांति की कामना की और सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गौशाला में गौमाता के चारा रखने के लिये स्टोर रूम का भी उद्वघाटन कियागया। पण्डित बाबुलाल गोड़ ने मंत्रोचार से हवन व यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गोभक्त बुधाराम विश्नोई, अनिल जैन, अध्यक्ष हीराराम विशु, संचिव बाबुलाल मांजू ,भानाराम लेगा समाजसेवी, जोधेश जाखड़ सहित कई गोभक्त मौजूद थे। इस अवसर पर समस्त महाजन की ओर से एक चारा गाड़ी भेंट की गई। धनाऊ से संजय जैन की रिपोर्ट।

गडरारोड़, रेल शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि। Pan...

Image
गडरारोड़, रेल शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि। Panawara TV बाड़मेर जिले के गडरारोड़ में भारत पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध के दौरान गडरारोड़ में 17 रेल कर्मचारी शहीद हुए। जिनकी याद में भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष 9 सितंबर को देश का एकमात्र रेल शहीद रेल मेला आयोजित करता हैं। कारगिल विजय दिवस की याद में इस बार बीएसएफ की 142 वी यूनिट ने शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान कमांडेट कुलवंत कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर, एन के तिवारी, प्रधान तेजाराम कोडेचा, सरपंच रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच रमेश चन्द्र चांडक, पत्रकार भीखभारती गोस्वामी, भाजपा नेता दशरथ मेघवाल, गोविंदराम चौहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गडरारोड़ से भीख भारती गोस्वामी की रिपोर्ट।

बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV

Image
बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV जालौर जिले के बागोड़ा कस्बे में राजकीय बालिका  उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सिण्धरी रोड़ पर शौचालय का निर्माण तो एक साल पहले करवा दिया मगर इस शौचालय में आज तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हैं। शौचालय के आस पास गंदगी का आलम हैं। वही व्यापारी राजूराम सैनी ने बताया की बागोड़ा से सिणधरी जाने वाले मुख्य मार्ग बने शौचालय में आज तक पानी और साफ सफाई की व्यवस्था नही हो पाई है। ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बाद भी आज तक साफ सफाई ओर पानी का इंतजार हैं। पास में ही अस्पताल हैं जहां दिन भर मरीजो का आना जाना लगा रहता हैं ऐसे में लोग इस बदबूदार शौचालय में जाने को मजबूर हैं। बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।