Posts

गडरारोड़, रेल शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि। Pan...

Image
गडरारोड़, रेल शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि। Panawara TV बाड़मेर जिले के गडरारोड़ में भारत पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध के दौरान गडरारोड़ में 17 रेल कर्मचारी शहीद हुए। जिनकी याद में भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष 9 सितंबर को देश का एकमात्र रेल शहीद रेल मेला आयोजित करता हैं। कारगिल विजय दिवस की याद में इस बार बीएसएफ की 142 वी यूनिट ने शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान कमांडेट कुलवंत कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर, एन के तिवारी, प्रधान तेजाराम कोडेचा, सरपंच रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच रमेश चन्द्र चांडक, पत्रकार भीखभारती गोस्वामी, भाजपा नेता दशरथ मेघवाल, गोविंदराम चौहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गडरारोड़ से भीख भारती गोस्वामी की रिपोर्ट।

बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV

Image
बागोड़ा, एक साल से शौचालय को पानी ओर सफाई का इंतज़ार। Panawara TV जालौर जिले के बागोड़ा कस्बे में राजकीय बालिका  उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सिण्धरी रोड़ पर शौचालय का निर्माण तो एक साल पहले करवा दिया मगर इस शौचालय में आज तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हैं। शौचालय के आस पास गंदगी का आलम हैं। वही व्यापारी राजूराम सैनी ने बताया की बागोड़ा से सिणधरी जाने वाले मुख्य मार्ग बने शौचालय में आज तक पानी और साफ सफाई की व्यवस्था नही हो पाई है। ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बाद भी आज तक साफ सफाई ओर पानी का इंतजार हैं। पास में ही अस्पताल हैं जहां दिन भर मरीजो का आना जाना लगा रहता हैं ऐसे में लोग इस बदबूदार शौचालय में जाने को मजबूर हैं। बागोड़ा से प्रकाश कुमार सरगरा की रिपोर्ट।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मोदरान आगमन पर किया भव्य स्वागत। Panawara TV

Image
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मोदरान आगमन पर किया भव्य स्वागत। Panawara TV जालोर जिले के मोदरान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जालोर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभूसिंह काबावत के शनिवार को मोदरान के मां आशापुरी तीर्थ स्थल पर आगमन के दौरान कार्यकर्त्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बैठक में काबावत ने पंचायतो के विकेन्द्रीकरण एवं सशक्तीकरण को लेकर संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही काबावत ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोडने तथा हर बुथ पर संगठन पर को मजबुत करने की बात कही। इस मौके शैतानसिंह राठौड, प्रकाश विश्नोई, नारायणसिंह, भोपालसिंह सोढा, रमेश कुमार, दशरथसिंह भोलाणी, जगमालसिंह राजपुरोहित, मदनसिंह सोढा, फुलसिंह काबावत, भरतसिंह, तगाराम प्रजापत, हरिश माहेश्वरी, तेजाराम सुथार, मेवाराम सोलंकी, तिलोकाराम प्रजापत, भोमाराम, जितेंन्द्र, भरत गर्ग, छगन प्रजापत समेत सैकडो सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। जगमालसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट।

बायतु, आदर्श विद्यालय में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। Panawar...

Image
बायतु, आदर्श विद्यालय में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतु क़स्बे के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान, देश प्रेम और पाकिस्तान पर अपनी विजय का स्वर्णिम दिवस कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में जिला समिति के सदस्य धनराज गांधी व एम्स में नव चयनित पूर्व छात्र भैया राकेश जाणी उपस्थित रहे। समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा कारगिल युद्ध में अपने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता व स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का हंसते हंसते बलिदान देने वाले वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनकी याद में दो मिनट का मौन धारण कर वीर सपूतो को याद किया गया। इस अवसर पर बालको ने घोष के साथ संचलन किया। प्रधानाचार्य बलदेव व्यास ने बताया कि किन कठिन परिस्थितियों में बिना हौसला खोए एक आत्मविश्वास के साथ भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व विजय प्राप्त की। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यार्थियों को देशप्रेम की सीख दी गई। पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

बायतु, भीमड़ा में मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर निकाली रैली। Panawara TV

Image
बायतु, भीमड़ा में मीजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर निकाली रैली। Panawara TV बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमड़ा में शनिवार को मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य अणदाराम जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। जागरूकता रैली के बाद प्रधानाचार्य जाखड़ ने 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाने की बात कही। अध्यापक तेजाराम  ने बीमारियों के प्रति सावधानी रखने एवं मूलाराम ने टीकाकरण को आवश्यक रूप से सफल बनाने की बात कही। विद्यालय में मीजल्स रुबेला टीकाकरण से संबंधित पोस्टर के माध्यम से "दो बीमारियों को हराएंगे, ये टीकाकरण जरूर लगाएंगे। स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से सन्देश दिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफगण देवेंद्र कुमार सैनी, तेजाराम, वरिष्ठ अध्यापक मूलाराम, शारीरिक शिक्षक शम्भुपुरी गोस्वामी सहित मौजूद रहे। घमण्डाराम परिहार की रिपोर्ट।

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

Image
पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क़स्बे में टीकाकरण के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत रूबेला व खसरा बीमारी की रोकथाम व सुरक्षा के लिए आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में आज प्रातः 9.00 बजे से 1.30 बजे तक टीकाकरण शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय पिंडवाड़ा की ओर से किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से दशमी तक के 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को  राजकीय चिकित्सालय पिण्डवाड़ा की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण अभियान में विद्या मंदिर के 771 भैया बहिनो के टीके लगाए गए। विद्या मंदिर के छोटे भैया बहिनो के टीकाकरण में स्वयं अभिभावकों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय से डॉक्टर कश्यप जॉनी, बलवीर सिंह, देवी सिंह, प्रधानाचार्य अशोक सेन, सुरेन्द्र सिंह, प्रीति रावल, रूपल देवडा, रविना गोश्वामी, किशोर रावल, राधेश्याम गर्ग, जसवंत सिंह, नीतू पाटीदार अरविंद दान, महेंद्र सिंह राव, नर्बदा मारू ने टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया। पिंडवाड़ा से अशोक सैन की रिपोर्ट।

मकराना, राज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वृक्ष दान कर वृक्षारोपण कि...

Image
मकराना, राज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वृक्ष दान कर वृक्षारोपण किया। Panawara TV नागौर जिले के मकराना शहर के मंगलाना रोड़ स्थित राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कर मानसून का स्वागत किया। विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी भगवान दास ने बताया कि  विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उन्हें उचित संरक्षण देने ओर उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर  विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण स्वच्छ एवं हरियालीमय में बनाने के लिए शपथ दिलवाई गई।  कक्षा 1 से 12 वीं के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण भूमिका निभाई। संस्था निदेशक डॉक्टर दिव्यज्योत भाटिया ने पर्यावरण के दूषित होने के कारणों पर प्रकाश डाला। संस्था प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने सभी को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ पौधे लगाए इस अवसर पर विद्यार्थियों समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मकराना से जितेंद्र सेन की रिपोर्ट