बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...



बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्वाचित। Panawara TV



बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड गिड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 के पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मूलाराम बैरड़ रतेऊ ने बताया कि कानोड़ पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पहले हेमा चौधरी भाजपा से चुनाव जीती थीं। उन्होंने तृतीय श्रेणी शिक्षिका में चयनित होने के बाद पद से त्याग-पत्र दे दिया। उप चुनाव में हेमा चौधरी की सास सिरु देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपखंड अधिकारी अनिल पूनिया ने प्रणाम-पत्र देकर शपथ दिलाई। इस मौके पर उपचुनाव के प्रभारी तेजाराम जाजड़ा, कुंपलिया सरपंच नगराज गोदारा, गिड़ा मंडल अध्यक्ष चुतराराम सुथार, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पोकरराम भील व अन्य लोग मौजुद थे।

पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV