जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV



जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV



जैसलमेर से भक्ति भाव के साथ ऐयर फोर्स चौराहे से 30 सदस्यीय दल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

जैसलमेर सहित पूरे राष्ट्र पर बाबा बर्फानी की कृपा बनी रहे सभी खुशाल रहे इसके उद्देश्य से जैसलमेर के युवाओं का दल रवाना हुआ।

दल जैसलमेर से बीकानेर होते हुए जम्मू पहुँचेगा।

इस दल में जैसलमेर के विभिन्न समाजों के युवा जा रहे हैं।

दल मे कुछ सदस्य ऐसे है जिन्हें पूर्व का अनुभव भी है जिससे यात्रा में सहायता मिलेगी। दल के सभी सदस्यों का मानना है कि महादेव की कृपा से सभी यात्रा के लिए जा रहे है और सभी एक साथ दर्शन कर महादेव से देश मे खुशहाली व शान्ति की कामना करेंगे।

इस दल में पदमा व्यास, नीलम व्यास, महेश शर्मा, लोकेश साधवानी भवानीसिंह सिसोदिया, पार्षद भवानीसिंह भाटी, गिरीश पुरोहित, चर्चिल व्यास, राकेश जोशी, विनोद कल्ला, धर्मेंद्र कल्ला, गजेंद्र सिंह, अनिल भार्गव, अरुण भाटिया, भगवान राम, प्रेम पंवार, विपिन व्यास, अशोक मंगल, अनिल आचार्य, नानू शर्मा, जीतू प्रजापत, चंद्रप्रकाश व्यास, चंद्रमोहन पुरोहित व अन्य सदस्यों सहित सभी यात्री बरफानी बाबा महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुए।



सभी यात्रियों को विश्वास है कि श्री अमरनाथ जी की दुर्गम यात्रा बाबा बरफानी की कृपा से पूण रूप से सुगमता से सम्पन्न होगी।

जैसलमेर से नवीन वाधवानी की रिपोर्ट।


Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV