राम कथा के दौरान मौत बनकर आई आंधी से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत, साठ ...



राम कथा के दौरान मौत बनकर आई आंधी से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत, साठ के करीब घायल।



बालोतरा। निकटवर्ती जसोल कस्बे में रविवार को एसएन वोहरा सैकंडरी स्कूल में राम कथा के दौरान लगा डोम गिरने से 15 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के दौरान करीब 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को दोपहर करीब 3:15 बजे आए तेज अंधड़ के साथ आई बारिश से लोहे का बना शामियाना (डोम) धड़ाम से गिर गया। इस दौरान राम कथा का आयोजन हो रहा था इस दौरान पांडाल के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे थे। तभी यह हादसा घटित हो गया। डोम पूरी तरह से वातानूकूलित था जिसमें करंट का प्रवाह चल रहा था। इस दौरान करीबन 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से जसोल सीएचसी व शहर के नाहटा अस्पताल लाया गया। वहां पर 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया एवं करीब 60 घायल लोगों का इलाज जारी है। मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल है।

पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर, चौहटन में 5 बेटियों के साथ मां ने पानी के टांके में कूदकर दी जान...

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV