पिण्डवाड़ा, श्री घाँची समाज युवा संगठन झाड़ोंली द्वारा प्रतिभा सम्मान समार...



पिण्डवाड़ा, श्री घाँची समाज युवा संगठन झाड़ोंली द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। Panawara TV



सिरोही। घाँची समाज भवन झाड़ोली में समाज के मुखिया वनाराम गहलोत व युवा संगठन अध्यक्ष रामलाल राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पादित किया गया।

कार्यक्रम में बंसल भाटी एंड पार्टी की स्वर लहरियों के बीच समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियो, राजकीय सेवा में चयनित समाज प्रतिभाओ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज प्रतिभाओ को समानित किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन राजेन्द्र राठौड़ एवं भरत कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संगठन उपाध्यक्ष हीरालाल, सचिव शिवलाल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार व अन्य कमेटी सदस्य शांतिलाल, फूसाराम, रूपाराम, प्रकाश भाटिया, हिम्मतलाल, थानाराम व सभी के साथ भामाशाह भेराराम भाटिया व शंकरलाल गहलोत का योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष द्वारा समस्त घाँची समाज का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में झाड़ोली के समस्त घाँची समाज के भाई बन्धु व माताएं बहने बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

पनावड़ा टीवी के लिए विकास पटेल की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV