देश की अंतिम सरहद पर योग से जवानों ने विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया।...



देश की अंतिम सरहद पर योग से जवानों ने विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया। Panawara TV



बाड़मेर जिले के गडरारोड़ में देश की अंतिम सरहद और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर निरोग रहने का संदेश दिया।

सीमा सुरक्षा बल की 151 वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों सहित बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया।

योगासन के साथ कई आसन व प्राणायाम किये गये।

इस दौरान द्वित्तीय कमान अधिकारी अनिल सिंह रावत ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और जवानों को प्रतिदिन करने का आह्वान किया।

कंपनी कमांडर मुरादी लाल मीणा ने बताया कि देश के अंतिम सरहद पर हम अपने जवानों को ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह पैगाम देना चाहते हैं की वर्तमान युग में योगासन सभी रोगों का नाश करता है। हमारे जवान 0 डिग्री से 50 डिग्री के बीच डयूटी करते है ऐसे में हर तरह से फिट रहने में प्राणायाम बहुत उपयोगी हैं। अतः इसे प्रतिदिन अधिक से अधिक करना चाहिए।

इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ ,रेलवे विभाग, पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय बाड़मेर के मगरा में 151 वी वाहिनी के समादेष्टा अजय कुमार के मार्गदर्शन में योगासन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी तरह बीओपी मुनाबाव, पदमड़ा, सुंदरा, रोहिडी,  पांचला में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित जवानों ने भाग लिया।

गडरारोड़ से भीख भारती गोस्वामी की रिपोर्ट।


Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV

प्रकृति रूठी पर युवाओं ने उठाया गौ सेवा का बीड़ा, व्हाट्सअप्प ग्रुप से कि...