मकराना, ऑपरेशन कर गाय के पेट से करीब 80 किलो पॉलिथीन निकाली गई। Panawara TV



मकराना, ऑपरेशन कर गाय के पेट से करीब 80 किलो पॉलिथीन निकाली गई। Panawara TV



मकराना। युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित चिकित्सायल में रविवार को रात्रि एक गाय और सोमवार को दोपहर में एक साँड़ का आँपरेशन किया गया है।

आँपरेशन करीब 4 घंटे तक चला और गाय के पेट से करीब 80 किलो पॉलिथीन निकाली गई और सांड  के पेट से करीब 90 किलो से अधिक पॉलीथिन निकाली गई।

पशु चिकित्सक मकराना के डॉक्टर सालग्राम पुनिया  ने बताया कि पॉलिथीन के अलावा पेट से ब्लेड, कोल्ड ड्रिंक के ढक्कन, ऑलपिन, स्क्रू, कपड़े व कंकड़ भी निकाले गए।

संस्थापक पूरणमल कुमावत ने बताया कि वंसुन्धरा  नगर में 2 दिनों से गाय बीमार थी। शनिवार को रात्रि में वहा के स्थानीय लोगो ने समिति को सूचना दी फिर सदस्ये मौके पर पहुँच कर गाय की सुध ली ओर उसे उपचार हेतु चिकित्सायल लाया गया है।

और बोरावड़ से 1 महीने पहले आया साँड का भी ऑपरेशन किया गया है।



पॉलीथिन से गाय छोड़ती हैं खाना।

डॉक्टर पुनिया का कहना है कि पालीथिन खाने वाली गौवँश के पेट में धीरे -धीरे संक्रमण का खतरा पैदा हो जाता है। उसे दवाओं से ठिक करना संभव नहीं होता। अगर समय पर पशु अस्पताल आ जाए तो आँपरेशन कर पूरी पॉलिथीन निकाली जा सकती है।

संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने बताया कि  समिति द्वारा कई बार अधिकारियों को पॉलिथीन को  शहर में बन्द करने पर ज्ञापन भी दिया गया, फिर भी मकराना शहर में पॉलीथिन दुकानो पर पॉलिथीन बिक रही है। जिसे गौवँश की मृत्यु होने का भी खतरा रहता है। लोगों से अपील की कि पॉलीथिन का उपयोग ना करे है। इस मौके पर समिति के संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, अध्यक्ष मनीष सांखला, समाजसेवक विजय लड्ढा, शक्तिसिंह चौहान, मितेश जोशी, राकेश सांखला, विजन्देंर सिंह, गौरव नाथ, गनपत सिंह और पशुधन सहायक मुकेश सिंगाड़िया, गोपी खाती आदि मौजूद थे।

मकराना से जितेंद्र सैन की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV