जैसलमेर, जिला कलेक्टर ने 6 पाक विस्थापितों को दिए भारतीय नागरिकता प्रमाण...



जैसलमेर, जिला कलेक्टर ने 6 पाक विस्थापितों को दिए भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र। Panawara TV



भारत की नागरिकता पाकर खिल उठें चेहरे, खुशी की जाहिर, प्रशासन के प्रति जताया आभार।

जैसलमेर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में पाक विस्थापितों को जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अन्तर्गत 5 महिलाओं एवं 1 पुरूष को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है किसी को 21 वर्ष, किसी को 13 वर्ष एवं किसी को 10 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी का नजारा दिखाई दे रहा था, और महिलाएं इतनी प्रसन्नचित लग रही थी कि मानों वर्षों बाद आज भारत की नागरिकता होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

जिला कलक्टर नमित मेहता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विष्नोई ने श्रीमती भंवर कंवर पत्नी प्रेमसिंह जिसकी वर्ष 1997 में शादी हुई थी उसके लगभग 21 साल बाद भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार श्रीमती मेवी पत्नी उमर, श्री लेखु, रूपा के साथ ही श्रीमती गुलाब बाई पत्नी दिलीपसिंह जो 2005 में भारत आए थें एवं वे पाक विस्थापित के रूप में निवास कर रहें थें उनको 14 वर्ष बाद आज भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्रीमती रसाल पत्नी खेतसिंह जिसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी उसे 11 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सभी महिलाओं ने जिला कलक्टर एवं जिला प्रशासन का भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र देने पर उनके प्रति हार्दिक आभार जताया एवं कहा कि अब उन्हें एक मूल भारतीय की तरह सभी सुविधाएं आसानी से प्राप्त होगी। यहीं नहीं प्रेमसिंह निवासी ओला, रेंवतसिंह निवासी झींनझिंनयाली ने भी जिला प्रषासन के प्रति आभार जताया कि उनकी धर्मपत्नियों को वर्षा बाद भारतीय नागरिकता मिली है। वास्तव में आज उन सभी के लिए सुकुन का दिवस रहा एवं उन्हें भारतीय नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस मौके पर सूचना आविज्ञान अधिकारी चन्द्रेष कुमार के साथ इन महिलाओं के परिजन भी उपस्थित थें।

जैसलमेर से मानसिंह देवड़ा की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV

प्रकृति रूठी पर युवाओं ने उठाया गौ सेवा का बीड़ा, व्हाट्सअप्प ग्रुप से कि...