मानवता की मिसाल पेश की डॉक्टर ने, पाक विस्थापित बच्चों संग मनाया जन्मदिन...



मानवता की मिसाल पेश की डॉक्टर ने, पाक विस्थापित बच्चों संग मनाया जन्मदिन। Panawara TV



जन्मदिन के अवसर पर पाक विस्थापित बच्चों को बिस्किट,चॉकलेट एवं फल फ्रुट बांटकर मनाया अपना जन्मदिन।



डॉक्टर राजेश बिश्नोई ने पेश की मानवता की मिसाल।

जोधपुर। जन्मदिन हर शख्स का एक ऐसा खास दिन होता है। जो इस दिन लोग बहुत  कुछ नए नए प्लान बनाते हैं। कुछ लोग इसे दोस्तों के साथ मनाते हैं तो कई लोग ट्रिप पर निकलते हैं, तो कोई घर वालों के साथ रिश्तेदारों के साथ पार्टी करते हैं।

हर शख्स का जन्मदिन मनाने का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो गरीबों की मदद करते हैं। ऐसे ही चुनिंदा लोगों में से जोधपुर के डॉक्टर राजेश बिश्नोई ने अपने जन्मदिन पर गरीबों की सेवा करके मानवता की मिसाल पेश की हैं।

दरअसल, आज डॉक्टर राजेश बिश्नोई ने पाक विस्थापित हिन्दू बच्चों के हाथों से केक कटवाकर अपना 25वां जन्मदिन मनाया।

इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट व फल फ्रूट बांट कर बच्चों के साथ में अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर राजेश्वरी बिश्नोई ने कहा कि डॉक्टर राजेश ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक निवाला गरीब का मुहिम के लिए नेक कार्य किया।इस अवसर पर डॉक्टर अशोक बिश्नोई, जीआईसी जोधपुर के संस्थापक डॉक्टर अशोक ढाका, डॉक्टर पुष्पेंद्र जाणी, डॉक्टर अशोक सुथार, प्रकाश भादु सरेचा, इन्द्र गीला, सुनील बाना सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए दल हुआ रवाना। Panawara TV

बायतु, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा की सिरु देवी निर्विरोध निर्व...

पिंडवाड़ा, रूबेला व खसरा टीकाकरण शिविर आयोजित। Panawara TV