बायतु, भाजपा राजस्थान संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित। Panawa...



बायतु, भाजपा राजस्थान संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित। Panawara TV



बायतु। भारतीय जनता पार्टी के संघठन पर्व सदस्य अभियान की एक दिवशीय कार्यशाला आज खेमा बाबा मंदिर परिसर बायतु में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पुर्व जिला अध्यक्ष व बाडमेर-जैसलमेर लोकसभा के संयोजक आदुराम मेगवाल, जिला महामंत्री एंव सदस्यता अभियान बाडमेर के जिला संयोजक बालाराम मुढ, बायतु मंडल अध्यक्ष व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मैं विशेष आमंत्रित सदस्य चैनाराम कडवासरा के सानिध्य में सदस्यता की कार्यशाला एवं मंडल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए बालाराम मूढ ने बताया कि आज 6 जुलाई को जनसंघ के स्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से शुरु हो रहा है। इस सदस्य अभियान को सफल बनायें ओर प्रत्येक बूथ से कम से कम 100 सदस्य बनाने के निर्देश दिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए स्वरूप सिंह खारा ने बताया कि प्रत्येक बूथ से एक संयोजक व प्रत्येक शक्ति केंद्र से एक विस्तारक भेजना है।

बैठक को सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी व जसोल हादसे के दौरान जान गवाने वाले भक्तों को 2 मिंनट का मौन धारण कर श्रधांजलि अर्पित की व ततपश्चात दिप प्रज्वलित कर कार्यशाला शुरु की।



बैठकक को भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, देवीलाल कुमावत, बालाराम मूढ़, मंडल अध्यक्ष एंव भारतीय किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य चैनाराम कड़वासरा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान जगदीश सैन पनावड़ा ने सदस्यता अभियान के टॉल फ्री मोबाइल नंबर से कैसे सदस्यता ली जाती हैं इस बारे में जानकारी दी।



इस दौरान सदस्यता अभियान बायतु के संयोजक एवं किसान मोर्चा बायतु के मंडल अध्यक्ष कुंभाराम धतरवाल, इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष, पुर्व मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के मंडल महामंत्री, शक्ति केन्द्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, सभी मोर्चो के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सभी संरपच, पुर्व संरपच, जिला परिषद सदस्य, व समस्त नऐ व पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पनावड़ा न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर जिले में मिट्टी कला पर संकट के बादल मंडराने लगे। Panawara TV

मकराना, राज पब्लिक स्कूल में फन डे का हुआ आयोजन। Panawara TV